वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रतन कुमार चास्टा का सेवानिवृति पूर्व किया सम्मान

बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । भिंडर के राणा प्रताप संस्थान में आयोजित 67 वीं जिला स्तरीय 17, 19 वर्ष छात्र वॉलीबॉल के समापन समारोह में जिले के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक एवं प्रशिक्षक रतन कुमार चास्टा का राजकीय सेवा में आखिरी सत्र होने से सेवानिवृति से पूर्व राणा प्रताप संस्थान एवम जिले भर के शारीरिक शिक्षकों द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया।

रानाप्रताप संस्थान के प्रबंध निदेशक गणपत लाल मेनारिया , संस्थान के शारीरिक शिक्षा विभाग एवम जिले के अनेक वरिष्ठ शारीरिक शिक्षको ने उनका माल्यार्पण , उपरना, और साफा धारण करवा कर अगले सत्र में राजकीय सेवा से सेवानिवृत होने से रतन कुमार को सम्मानित किया। रतन कुमार ने वॉलीबॉल के क्षेत्र में जिले ही नहीं संपूर्ण राजस्थान में अपनी श्रेष्ठ सेवाएं दी। सभी ने सेवानिवृत पर समाजिक क्षेत्र में प्रवेश की शुभकामनाएं दी।

चास्टा ने इस अवसर पर कहा की वे सेवानिवृति के बाद भी वॉलीबॉल खेल से सदा जुड़े रहेंगे। वॉलीबॉल खेल ने ही जीवन में रोजगार,प्रगति और पहचान दिलाई जीवन भर इसकी सेवा करता रहूंगा ।

प्रारंभिक शिक्षा शारीरिक शिक्षक वाकपीठ के जिलाध्यक्ष विजयलाल मेनारिया ,शारीरिक शिक्षक वाक्पीठ के मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि इस अवसर पर नरेश पालीवाल , बलवंत चौधरी , सुनील कोठारी, विजय लाल मेनारिया, हीरालाल सुथार, जगदीश मेनारिया ,हरिराम माली प्रकाश माली , गोविंद मेहता,गणपत सिंह झाला, चंद्रशेखर मेनारिया,धर्मवीर आसिया, सहित अनेक शारीरिक शिक्षक मोजूद थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!