छात्र 19 वर्ष में बाठरडा खुर्द ने जीता लगातार तीसरे वर्ष भी वॉलीबॉल जिला विजेता का खिताब
- छात्रा 19 वर्ष वॉलीबॉल और योगा में भी जिले में तीसरा स्थान
- विद्यालय और ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत
बाँसड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाठरडा खुर्द की वॉलीबॉल 19 वर्षीय छात्र टीम ने लगातार तीसरे वर्ष फाइनल मुकाबला जीत कर जिला विजेता बनने का खिताब हासिल कर हैट्रिक बनाई । गत दो वर्षो में भी कविता और वल्लभनगर में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था । इस वर्ष पहली बार भाग लेने वाली महिला वर्ग की 19 वर्षीय छात्रा टीम ने भी सेमीफानल में प्रवेश किया और हार्डलाइन मैच जीत कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त। इसी प्रकार योगा की टीम ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए आर्टिस्ट योगा में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य किरण कोटिया ने बताया वॉलीबॉल छात्र वर्ग टीम के प्रभारी वेद प्रकाश मेनारिया, छात्रा वर्ग की टीम प्रभारी हर्षा भट्ट तथा 17 वर्षीय योगा छात्रा टीम के प्रभारी सुरेंद्र कुमार पवार ने अपनी अपनी टीमों का मैच के दौरान खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया । विद्यालय में शारीरिक शिक्षक का पद रिक्त होने से गांव के ही वॉलीबॉल के प्रशिक्षक गोविन्द मेहता के निर्देशन में वॉलीबॉल की दोनो टीमो ने कठोर प्रशिक्षण प्राप्त किया । कोच गोविंद मेहता ने बताया कि छात्र वर्ग के फाइनल मुकाबले में महात्मा गांधी स्कूल फलासिया के विरुद्ध खेलते हुए ओम कमावत मेनारिया ने ऑलराउंडर प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई । छात्रा टीम की नेहा मेनारिया ने अच्छा प्रदर्शन कर हार्डलाईन मैच में जीत दिलाई और तीसरा स्थान हासिल किया। योगा छात्रा टीम के प्रभारी सुरेंद्र कुमार पवार ने बताया की योगा टीम की पायल गाडरी ने शानदार योगा कर आर्टिस्ट योगा में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
तीनो टीमों के खिलाड़ियों का जीत हासिल कर गांव पहुंचने पर विद्यालय परिवार और ग्रामवासियो द्वारा भव्य स्वागत सम्मान किया गया। जिला वॉलीबॉल संघ के संयुक्त सचिव गोपाल मेहता , सरपंच प्रतिनिधी पदम सिंह सारंगदेवोत ,पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कन्हैया लाल सोमावत, पवन सोमावत , पूर्व सरपंच प्रतिनिधि कमला शंकर मेनारिया, श्याम सुंदर जोशी सभी ने विजेता टीमों और राज्य स्तर पर चयनित सभी खिलाड़ियों को राज्यस्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने और राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने की शुभकामनाएं दी ।
