राजस्थान सरकार द्वारा नाथद्वारा मंदिर के तिलकायत श्री एवं श्रीनाथजी मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष गो.ति.श्री 108 श्री राकेश जी (श्री इंद्र दमन जी) महाराज “विद्या विभूषण अलंकरण” से सम्मानित

रिपोर्टर (नरेन्द्र पालीवाल ) शिक्षा के क्षेत्र में वल्लभ कुल द्वारा किए गए अविस्मरणीय कार्य एवं योगदान के लिए राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने विद्या विलासी गोस्वामी तिलकायत श्री राकेशजी महाराज अध्यक्ष मंदिर मंडल नाथद्वारा को शिक्षा के श्रेत्र में अहर्निश योगदान के लिए राज्य सरकार द्वारा 27 वे भामाशाह पुरुस्कार में विद्या विभूषण अलंकरण सम्मान से अलंकृत किया |

राजस्थान सरकार के 27 वे भामाशाह पुरुस्कारो में शिक्षा के श्रेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पूज्यपाद तिलकायत श्री राकेशजी महाराज को शिक्षा के श्रेत्र में सकारात्मक योगदान के लिए भामाशाह सम्मान से विद्याविभूषण से अलंकृत किया गया | यह पुरुस्कार बिड़ला ऑडिटोरियम जयपुर में मुख्य अतिथि डॉ.बी.डी कल्ला शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन, शिक्षा निदेशक डॉ.कानाराम और विशिष्ठ सचिव शिक्षा विभाग एवं पंचायती राज चित्रा गुप्ता एवं अतिरिक्त सचिव शिक्षा विभाग किशोर कुमार उपस्थित रहे | तिलकायत महाराज की और से उनके प्रतिनिधि सुधाकर उपाध्याय अधिकारीजी श्री कृष्ण भंडार तथा राजेश्वर त्रिपाठी मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी ने यह पुरुस्कार प्राप्त किया | राज्य सरकार की और से दिए गए पुरुस्कार के पश्चात् तिलकायत महाराज श्री ने आशीर्वाद स्वरूप यह सन्देश दिया की गुसांईजी जी के द्वारा प्रारम्भ की गई परोपकार के कार्य एवं जनसेवा की भावना से शिक्षा ग्रहण कर कैसे आप श्री ने ठाकोरजी की झारी के जल से गुजरी वैष्णव के प्राणो की रक्षा की गई तब से लेकर आज तक सभी तिलकायत महानुभावो के द्वारा शिक्षा , चिकित्सा , बगीचों ( उद्यान ) निर्माण, गौसेवा के संरक्षण के लिए गौशाला निर्माण, कुवे तथा तलाबों का निर्माण जैसे पुण्यशाली कार्यो में अपना योगदान दिया गया तथा भविष्य में भी ऐसे पुनीत एवं जन कल्याणकारी नाथद्वारा के विकास कार्यो में तिलकायत परिवार सदैव ही तत्पर रहेगा | ज्ञात रहे वर्तमान मंदिर मंडल नाथद्वारा के अध्यक्ष के रूप में तिलकायत राकेश जी महाराज श्री द्वारा नाथद्वार क्षेत्र में अनेक स्कूल , महाविद्यालय, धार्मिक संस्थान चिकित्सालय, सांस्कृतिक, साहित्यिक, एवं ( चित्रकला एवं हवेली संगीत कीर्तन ) कलाओ के संरक्षण जैसे अनेक श्रेष्ठतम कार्यो की और आप सदैव अग्रसर रहे है

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!