67 वी जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में मावली की टीम फाईनल में पहुँची।
मावली,ओमप्रकाश सोनी । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य मांगी लाल बलाई , टीम प्रभारी पूजा मेहता,संदीप जैन,जानकी आमेटा ने बताया कि 67 वी ज़िला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 17 वर्ष बालक वर्ग प्रतियोगिता विद्याभवन स्कूल उदयपुर में आयोजित हुई।जिसमें राजकीय उच्य माध्यमिक विद्यालय मावली ने धोल की पाटी को फ़ाइनल मैच में हरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान मावली के सीनियर खिलाड़ी मनोज गुर्जर , नूतन माहेश्वरी , जगदीश गुर्जर , अंकित माहेश्वरी , अब्दुल ग़फ़्फ़ार , प्रिंस गुर्जर , हर्षित , गौरव लोहार खिलाड़ी उपस्थित रहे ।
