मां बाड़ी शिक्षा केन्द्र के शिक्षा सहयोगी ने बैनर तले दी चेतावनी,14 को संभागीय आयुक्त कार्यालय का घेराव

शिक्षा सहयोगी केडर टीएडी में बनाने व संविदा रूल्स 2022 में सम्मिलित करने की मांग

रिर्पोट : करण सिंह सिसौदिया 

सलूंबर जिले के मां बाड़ी शिक्षा केन्द्र पर नन्ने मुन्ने बच्चों को शिक्षा देने वाले शिक्षा सहयोगी ने अपनी मांग को लेकर सोमवार को सलूंबर से 14 सितंबर को संभागीय आयुक्त कार्यालय का घेराव करेंगे। शिक्षा सहयोगी निर्भय सिंह ने बताया कि राज्य सरकार को वेतन व टी ए डी केडर को लेकर चेतावनी व अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया था जिस में सरकार ने कोई ध्यान आकर्षित नहीं किया।सोमवार को बैनर तले सलूंबर से पैदल आक्रोश रैली के रूप में रवाना हुए जो 14 सितंबर को संभागीय आयुक्त कार्यालय को घेराव करने का निश्चय किया।जिसमे मुख्य रूप से शिक्षा सहयोगी केडर टीएडी में बनाकर संविदा रूल्स 2022 में सम्मिलित करने की मांग रहेगी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!