आर्थिक संकट से जूझ रहे छात्र को दिया संबल
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । पंकज कुमार निवासी जैतारण जो की व्यंकटेश कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी उमरडा में द्वितीय वर्ष में अध्यनरत है जिसकी पारिवारिक स्तिथि अच्छी नहीं है इस कारण से छात्र को बार बार कॉलेज की ओर से फीस के लिए बोला जा रहा था और छात्र फीस नहीं भर पा रहा था और बच्चे के भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगे इसकी जानकारी युवा समाजसेवी जितेंद्र सुपुत्र लक्ष्मीलाल जैन को मिली तो उन्होंने अपने स्तर पर इष्ट मित्रों की मदद से छात्र के लिए फीस की राशि जुटाकर कॉलेज में जमा करवाई उस बच्चे के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी अब वह बालक निश्चिंत होकर परीक्षा दे पाएगा और आने वाले वर्ष के लिए भी मदद के लिए आश्वस्त किया इस मौके पर जितेंद्र जैन के साथ वैभव राज चौहान डा. अजीत सिंह डा. दिलावर और इष्ट मित्र उपस्थित रहे इस सेवाकार्य में खुशियां परिवार का अहम योगदान रहा
