वत्सबारस पर लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर-जनजाति महिलाओं ने पूर्बिया को दिया आशीर्वाद

झाड़ोल,विनोद कुमार रैगर । लवीना विकास सेवा संस्थान, ओंगना द्वारा संचालित लवीना जनजाति चिकित्सा सेवा केन्द्र, गरणवास में वत्सबारस पर जनजाति क्षेत्र की निर्धन, विधवा,बुजुर्ग एवम परित्यक्ता महिलाओं हेतु निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में चिकित्साधिकारी डॉ कनक गुप्ता मय स्टाफ रोगियों की जांच की गई।व्यवस्थापक सन्तोष परमार ने बताया कि प्रति माह जनजाति लोगो के सेवार्थ निःशुल्क शिविर का आयोजन किया जायेगा।जनजाति महिलाओं द्वारा वत्सबारस के अवसर पर संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया को तिलक लगा श्रीफल भेंट करते हुए आशीर्वाद दिया कि वे उनके पुत्र समान है इसलिए हर सुख दुख में साथ देते है।संस्थान निदेशक पूर्बिया ने भावविभोर होकर कहा कि प्रातः ब्रह्ममुहूर्त में मां नीमच महाराणी ने आशीर्वाद देकर श्रीफल भेंट किया है इसलिए वे जनजाति समुदाय की हमेशा सेवा करेंगे।संस्थान निदेशक पूर्बिया द्वारा सभी महिलाओं को हमारे पुलिस भाई पोस्टर भी दिए गए।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!