जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के सेन्ट थॉमस जूनियर स्कूल में शुक्रवार को स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।स्कूल डायरेक्टर ओम प्रकाश ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व पर श्री कृष्ण की झांकी सजा कर ठाकुर जी को पालने में झूला लगाया। बच्चो ने श्री कृष्ण व राधिका बन कर सांस्क्रतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर प्रस्तुतिया दी।जिसमे कृष्ण से सम्बंधित गानों पर प्रस्तुतिया दी। डायरेक्टर सुधा स्वर्णकार ने बच्चो को जन्माष्टमी पर्व के बारे में जानकारी दी। और बच्चो को पारितोषिक दिए गए। इस दौरान रुखसार बानू, रेखा जाट,रजिया बानु, सीमा चौहान, कृतिका चौहान, रेखा गर्ग,कविता सोनी,नेहा गर्ग सहित कई अभिभावक मौजूद रहे।
