भूख हड़ताल में बैठे बुजुर्ग की हालत बिगड़ी,महिलाओं ने रॉड पर बैठ कर दिया धरना

राजनीतिक या प्रशासनिक अधिकारी ने किसी ने भी अभी तक सुध नही ली

मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे में सोमवार से थामला, पलाना,वारणी के ग्रामीण मावली उपखण्ड कार्यालय के बाहर अनिश्चित काल धरना प्रदर्शन शुरू किया था। जिसमे शुक्रवार को एक बुजुर्ग की हालत बिगड़ी । ग्रामीणों ने बताया कि सुबह से प्रशासन की तरफ से आकर स्थिति देखी भी नही। ग्रामीणों का कहना है कि अगर किसी भी प्रकार की जनहानि होती है तो इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उस पर आक्रोशित महिलाओं ने उपखण्ड कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठ कर विरोध किया। इनका कहना था कि जल्द निराकरण नही हुआ तो आंदोलन और भी उग्र किया जाएगा। बाद में उपखण्ड अधिकारी श्री कांत व्यास के आश्वासन देने के बाद महिलाओं ने रास्ता खोला।लेकिन आंदोलन चालू रहेगा। आपको बतादे कि नवीन तहसील घासा व पंचायत समिति खेमली में थामला ,पलाना कला, वारणी को शामिल कर दिया है। जहाँ पर जाने के लिए आवागमन के साधन भी नही है। इस पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए इन गांवों को मावली में ही रखने के लिए तहसील मुख्यालय के बाहर भुख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!