केदारिया में भारत विकास परिषद द्वारा गुरु – वंदन छात्र अभिनंदन समारोह आयोजित
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । भारत विकास परिषद शाखा भिंडर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केदारिया में शुक्रवार को गुरु वंदन – छात्र अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया समारोह की अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय प्रधानाध्यापक राधा कृष्ण चौबिसा ने की तथा मुख्य अतिथि भारत कुमार व्यास अध्यक्ष शिक्षा समिति पंचायत समिति भिंडर व विशिष्ट अतिथि प्रभा शंकर शर्मा संस्थापक सदाचार संस्थान , इंद्र लाल फ़ान्दोत प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी भारत विकास परिषद, दिवसपती अमेटा अध्यक्ष भारत विकास परिषद, बालमुकुंद चौबिसा सचिव भारत विकास परिषद, कृष्ण गोपाल मुंदडा वरिष्ठ सदस्य , भगवान शर्मा अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद प्रखंड भिंडर, रामलाल शर्मा सरपंच ग्राम पंचायत केदारिया, कैलाश चंद्र शर्मा संस्थापक आदर्श शारदा एकेडमी, मदन लाल शर्मा अध्यक्ष विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति, पत्रकार कन्हैयालाल मेनारिया आदि थे!
प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी फ़ान्दोत ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत से आगे बढ़ने एवं असंभव को संभव बनाने के लिए प्रेरित किया तथा गुरुजनों व छात्रों को ओर अधिक श्रेष्ठ परिणाम प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया! शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए सराहनीय योगदान देकर राष्ट्र के विकास में उसके भावी नागरिकों को गढ़ने वाले श्रेष्ठ शिक्षक चेईन्द्र पाल सिंह वरिष्ठ अध्यापक व सुलोचना राजक वरिष्ठ अध्यापिका को तथा श्रेष्ठ छात्र दीपराज शर्मा व श्रेष्ठ छात्रा ज्योति शर्मा का ऊपरणा पहनाकर, तिलक कर,प्रशस्ति पत्र, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया!
