बच्चो ने मनाया शिक्षक दिवस
मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के घासा के विवेकानंद विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने शिक्षक की भूमिका निभाई तथा शिक्षको का सम्मान किया गया।
इस दौरान उप सरपंच प्रकाश डाँगी, डालचन्द डाँगी, धनराज डाँगी , धर्मराज डाँगी के द्वारा विद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ का सम्मान किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने नाटक, गीत, कविता तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेते हुए प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पारितोषिक वितरण किया गया। इस दौरान नारायण लाल डाँगी ,लता लोहार, इन्द्रा डाँगी, बिना खटीक, टीना वैष्णव, दिलीप मेघवाल, मीना सेन आदि स्टाफ मौजूद रहे।
