मावली के सेन्ट थॉमस जूनियर स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे में 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस पर सेन्ट थॉमस जूनियर स्कूल में बच्चो ने शिक्षक बन कर बच्चो को पढ़ाया शिक्षक को उपहार देकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
साथ ही कविता गुरु के दोहे सुना कर शिक्षक दिवस क्यो मनाया जाता है उसके बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान स्कूल डायरेक्टर ओम प्रकाश स्वर्णकार,सुधा स्वर्णकार,रुखसार बानू, सीमा चौहान, रेखा जाट, रजिया बानू,रेखा गर्ग, नेहा जाट, कविता सोनी ,नेहा गर्ग सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
