मावली विधानसभा क्षेत्र के नरेगा मेटो ने भुगतान के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
मावली,ओमप्रकाश सोनी । विधानसभा क्षेत्र के नरेगा के मेटो ने मुख्यमंत्री के नाम प्रधान पुष्कर लाल डाँगी को ज्ञापन सौंपा।
जिसमे बताया कि मावली पंचायत समिति में नरेगा योजना में कार्यरत मेटो का नरेगा सॉफ्टवेयर की तकनीकी समस्या के कारण लम्बे समय सर भुगतान नही हो पा रहा है।जिससे गरीब मेट काफी परेशान हैं। जल्द सर जल्द भुगतान करवाया जाए।
जिस पर प्रधान ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द भुगतान दिलवाने की कोशिश करूंगा।
इस दौरान मुकेश मेहता,सुरेश गायरी,रामलाल भील,भगवती लाल मीणा,पवन डाँगी,सीता मेघवाल, मन्जु भील,ललिता रावत सहित कई महिलाएं व पुरूष मौजूद रहे।
