पलाना,थामला,वारणी ग्राम वासियों का अनिश्चित काल धरना

मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे में सोमवार को थामला, पलाना,वारणी के ग्रामीण मावली पुराना बस स्टैंड पर एकत्रित होकर रैली निकालर कर उपखण्ड कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर उपखण्ड कार्यालय पर तहसीलदार रमेश चंद्र वढ़ेरा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।जिसमे बताया कि नवीन तहसील घासा व पंचायत समिति खेमली में थामला ,पलाना कला, वारणी को शामिल कर दिया है।

जहाँ पर जाने के लिए आवागमन के साधन भी नही है। इस पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए इन गांवों को मावली में ही रखने के लिए तहसील मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं।

 

इस दौरान धरने पर कुलदीप सिंह चुण्डावत, थामला पूर्व सरपंच किशन लाल जाट,पलाना सरपंच नीतू जैन,वारणी सरपंच पृथ्वीराज गुर्जर,उप सरपंच दीपक जैन,पूर्व सरपंच जयदीप सिह,शिव लाल गुर्जर,कालूलाल,सुनील पोरवाल,हेमराज, भूरालाल सहित सेकड़ो की सख्या में महिलाएं व पुरूष मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!