मावली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने 10 सूत्री मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे में सोमवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने 10 सूत्री मांगों को लेकर मावली उपखण्ड कार्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार रमेश चन्द्र वढ़ेरा को ज्ञापन सौंपा।
ब्लॉक अध्यक्ष रेखा बडगूजर ने बताया कि वेतन में मई, जून 2023 का आधा वेतन जमा किया। जुलाई अगस्त 2023 का वेतन जमा नहीं हुआ।
गरम पोषाहार की राशि बकाया कोरोना काल का पैकिंग बिल की राशि बकाया जमा की जाए चुनाव घोषणा पत्र में मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा का वादा किया जिसमें कार्यकर्ता एवं सहायिका को नियमित किया जाए और नियमित नही करने से पहले सम्मानजनक मानदेय 21500/ किया जाए। मोबाइल रिचार्ज इन सिटी की राशि बकाया जमा की जाए गैस कनेक्शन अभी दिया गया लेकिन 45 पैसे की दर से इंधन लाना संभव नहीं है। उक्त ईंधन राशि बढ़ाई जाए गैर आई सी डी एस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को नहीं लगाया जाए पोषाहार की गुणवत्ता में सुधार किया जाए नई शिक्षा नीति 2016 में लगे आंगनवाडी कर्मचारियों को स्थाई किया जाए। इस दौरान शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबन्धु, अध्यक्ष मीना वैष्णव, चंचल शर्मा, सरोज बडगूजर सहित कई
आंगनवाड़ी कर्मचारी सदस्य उपस्थित रहे।
