आदिवासी समाज ने संस्कृति को जिंदा रख मेवाड़ में बड़ा योगदान रहा : प्रीति शक्तावत
कन्हैयालाल मेनारिया । बांसडा में चारभुजा मन्दिर पर आयोजित गवरी नृत्य में आज वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने उपस्थित होकर आदिवासी लोक कला को देखा ।विधायक ने कहा हे की आज भी हमारी संस्कृति को जिंदा रखने में हमारे गमेती भील समाज का काफी योगदान रहा हे ।मेवाड़ में भील समाज का महाराणा प्रताप के साथ काफी योगदान रहा हे ।विधायक ने सभी गवरी कलाकारों को पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया ।उपस्थित महिलाओं ने विधायक से पेयजल की समस्या से अवगत कराया गया जिस पर विधायक ने संबंधित जलदाय विभाग के सहायक अभियंता से बात की गई जिस पर एक सप्ताह में ट्यूब वेल से सीधी पेयजल सप्लाई करने का आश्वाशन दिया गया और तीन माह में टंकी का निर्माण पूरा कर सुचारू रूप से पानी सप्लाई की बात बताई गई। साथ ही ग्रामीणों ने उदयपुर भिंडर मुख्य मार्ग से खेड़ली के रास्ते पर अत्यधिक कीचड़ से परेशानी के चलते खेडली तक संपर्क सड़क बनाने की मांग की! अवसर पर विधायक के साथ ब्लॉक अध्यक्ष चंद्र प्रकाश मेनारिया,अशोक कुमार जैन पूर्व सरपंच अमरपुरा ,रमेश चंद्र जाट सरपंच बांसडा,देवकिशन मेनारिया ,हीरालाल व्यास,नंदलाल अहिर,मांगीलाल जाट पूर्व उपसरपंच,मांगीलाल जाट,मदन लाल व्यास पूर्व इकाई कांग्रेस अध्यक्ष,भेरूलाल जाट, अभिषेक जैन ,देवीलाल जाट,कमलाशंकर गाडरी,आदि गणमान्य उपस्थित थे।
