कमल राखी के जरिए सामाजिक संपर्क और संवाद स्थापित करेगी कमल सखियां भाजपा देहात की अभिनव पहल

उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । चुनावी वर्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं और समाज के विभिन्न वर्गों में पैठ बनाने और संवाद स्थापित करने के लिए भाजपा देहात महिला मोर्चा की कमल सखियां कमल रक्षा सूत्र के माध्यम से संपर्क कर महिला सशक्तिरण,महिला सुरक्षा जेसे विविध विषयों पर मतदाताओं के मध्य जाकर केंद्र सरकार के प्रयासों और गहलोत सरकार की विफलताओं की चर्चा करेगी ।

इस अभिनव अभियान का शुभारंभ महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डा चंद्रगुप्त सिंह चौहान के कमल राखी बांध कर की ।

जिलाध्यक्ष ने सभी कमल सखियों को इस अभियान की शुभकामनाएं देते हुए कहा की देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने चांद पर भी शिव शक्ति प्वाइंट का नामकरण किया जिसका सीधा संदेश हे की सशक्त ,समर्थ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस दिशा में प्रयास करे और केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण ,महिलाओ की सुरक्षा और महिला कल्याण हेतु कई योजनाएं और प्रयास कर रही है चौहान ने कहा की जहा केंद्र की मोदी सरकार महिलाओ हेतु कई योजनाएं और कार्यक्रम लेकर आई हे वही आज इसके उलट राजस्थान में महिलाओ की स्थिति दुखदाई है आज राजस्थान बलात्कार और महिला उत्पीडन में देश में नंबर वन है। महिलाए राजस्थान में असुरक्षित है और गहलोत आउटडेटेड मोबाइल बांट कर अपनी विफलताओ को ढकने की नाकाम कोशिश कर रहे हे कमल सखियां हर वर्ग ,हर समाज और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति और महिलाओ को इस अभियान से जोड़े ।

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा गोपाल कुंवर ,जिला उपाध्यक्ष सोनल मीणा,जिला मंत्री मीरा मेघवाल,काजल लोहार उपस्थित रही ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!