एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी ने किया समाजसेवियों का सम्मान
एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी के द्वारा समाज सेवा में सहयोग व उत्कृष्ट कार्यों में बढ़ावा देने वाले समाज सेवी का किया सम्मान । कल्ला विकास संस्थान अध्यक्ष नाथू सिंह राठौड़,कल्ला जी विकास संस्थान मंत्री किशोर सिंह जी सिसोदिया,भारतीय किसान संघ संभाग प्रचार प्रमुख नारायण सेवक,एकजुट संस्थान प्रोग्राम मेनेजर विकास कुमार ,बाल विकास परियोजना महिला परिवेक्षक गायत्री सुथार ,सभी समाजसेवी को प्रशस्ति पत्र देकर व उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजस्थान प्रदेश मीडिया सेल अध्यक्ष दिनेश कुमार कलाल ,राजस्थान प्रदेश का युवा सेल अध्यक्ष कालूलाल लोहार एवं राजस्थान प्रदेश महिला सेल का प्रदेश अध्यक्ष दीपमाला शर्मा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सेल राजस्थान मीनाक्षी जैन तथा डिंपल झाला उपस्थित रहें ।
