राजकीय विद्यालय के शिक्षको ने वृक्षारोपण कर मनाया रक्षा बंधन, छात्रा ने वृक्ष को राखी बांध लिया रक्षा का संकल्प

उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । सलूंबर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराड़ी में शिक्षको द्वारा छात्र छात्राओं के सहयोग से अभी तक वृक्षा रोपण कार्यक्रम के तहत छोटे बड़े और कई अलग अलग प्रकार के 1200 वृक्षों का रोपण किया गया जिसमे कई वृक्ष छायादार,फल वाले और आयुर्वेदिक औषधियों से युक्त है जिसमे नीम,पीपल,आंवला जैसे कई वृक्ष सम्मिलित है इसी वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत इस बार रक्षा बंधन पर नई पहल करते हुई विद्यालय की छात्रा दिव्या सोनी की पहल पर अपने द्वारा लगाए गए वृक्षों को राखी बांधकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया गया जो एक अनूठा प्रयोग था जिसके चलते अन्य छात्रों ने भी अपने द्वारा लगाए गए वृक्षों को राखी बांध उनकी बड़े होने तक रक्षा एवम सुरक्षा करने तथा उन्हें समय पर पानी देने की शपथ ली आगे भी इसी प्रकार वृक्षारोपण के कार्यक्रम कर और अधिक वृक्ष लगाकर हरित राजस्थान कार्यक्रम के तहत और अधिक वृक्ष लगाने की जानकारी दी

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!