सट्टा खेलते 30 सटोरिये गिरफ्तार

डबोक थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सट्टा खेलते 30 संटोरिया को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से तीन लाख तीस हजार रुपए और आठ लग्जरी गाडिय़ां और एक तीपहिया वाहन जब्त किया। रविवार को उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र में हुई इस बड़ी कार्रवाई से एक बार हडक़ंप मच गया। सभी अभियुक्त ताश के पत्तों पर जुआ सट्टा खेल रहे थे। डबोक थाना अधिकारी चैलसिंह ने बताया कि एसपी भुवन भूषण यादव के निर्देशन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जएि मुखबिर से सूचना मिली कि डबोक थाना क्षेत्र में कई सटोरिया एक साथ एकत्रित होकर सट्टा खेल रहे है। जानकारी मिलते ही डबोक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सट्टा खेल रहे सटोरियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी निंबाहेड़ा, चित्तौडग़ढ़,उदयपुर, बड़ीसादड़ी , डूगला, मंगलवाड़ के रहने वाले है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!