राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला बैठक संपन्न ,प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे
उदयपुर में शिक्षक संघ के भूखंड पर भवन निर्माण का निर्णय
जिला कार्यकारिणी को सौंपा निर्माण का जिम्मा ,भवन निर्माण समिति और ट्रस्ट के गठन की प्रक्रिया शुरू
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । आज उदयपुर सेक्टर 3 स्तिथ विद्यानिकेतन स्कूल में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला बैठक संपन्न हुई । जिला बैठक में प्रदेशअध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे । जिला कार्यकारिणी और उपशखाओ द्वारा पिछले लंबे समय से की जा रही मांग पर प्रदेशाध्यक्ष ने सर्वसम्मति से वर्तमान जिला कार्यकारिणी को संगठन के सेक्टर 4 में स्तिथ भूखंड पर अतिशीघ्र भवन निर्माण का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए , साथ ही जिलाध्यक्ष, महामत्री और कोषाध्यक्ष को भवन निर्माण समिति का गठन करने और भविष्य में भवन के रखरखाव एवम अन्य लीगल कार्यवाही हेतु ट्रस्ट के गठन की प्रक्रिया शुरू को कहा। निर्माण हेतु राशि की व्यवस्था जिला कोष की संचित निधि से करने का निर्णय किया गया। आगामी 10 सितंबर को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय महिला समूह बैठक को सफल बनाने का आव्हान करते हुए संगठन में बैठक की तैयारिया करने और महिलाओं की सक्रिय सहभागिता बढ़ाने का आव्हान किया ।
बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा थे, अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रथम पुष्पेंद्र सिंह झाला, विशिष्ट अतिथि प्रदेश महिला मंत्री और उदयपुर जिला शाखा की चुनाव अधिकारी जयमाला पानेरी, जिला संगठन मंत्री चंद्रशेखर परसाई ,सभाध्यक्ष ओम प्रकाश चौबीसा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगत राम शर्मा ,जिला महिला मंत्री उमा रांका जिला मंत्री चंदनमल बागड़ी थे।
प्रदेश महिला मंत्री एवं उदयपुर जिला शाखा की चुनाव प्रभारी जयमाला पानेरी ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि सभी उपशाखाऑ में चुनाव 30 सितंबर 2023 से पूर्व एवं रविवार के दिन संपन्न कराए जाएंगे तथा सभी प्रदेश की सभी जिला शाखाओं के चुनाव 31 अक्टूबर 2023 से पूर्व कराए जाएंगे। जिसके लिए सभी उपशाखाओं एवम जिला शाखाओं द्वारा सदस्यता शुल्क की रसीद बुक और संग्रहित शुल्क का ड्राफ्ट और सूची 10 सितंबर तक आवश्यक रूप से जिला को सुपुर्द करने के साथ ही आवश्यक तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। विभिन्न उपशाखाओ के पदाधिकारी ने अपने-अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखी जिस पर प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश स्तर पर विभिन्न शिक्षक समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य सरकार से हुई प्रगति वार्ता के बारे में सभी को जानकारी से अवगत कराते हुए कहा की 11 सूत्री मांगों में से अधिकांश पर शासन सचिव से वार्ता के बाद सहमति बनी है और कुछ पर मुख्यमंत्री से सहमति के प्रयास जारी है पुष्करणा ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक संघ राष्ट्रीय ही ऐसा संगठन है जो अपना कार्य कैलेंडर बनाकर विधिवत रूप से करता है , 1,54000 की सदस्यता के साथ ही सबसे बड़ा संगठन है उन्होंने आव्हान किया कि कार्यकर्ता शिक्षक सोशल मीडिया का आधिकारिक उपयोग करें । हमें देश के लिए काम करना है मिलकर काम करें शिक्षकों को श्रेष्ठ व्यक्तित्व को आत्मसात करते हुए बालकों में भी संस्कारवान और श्रेष्ठ व्यक्तित्व का निर्माण का काम पूर्ण मनोयोग से करना है। जिला मिडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि कार्यकारिणी को जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो भवन निर्माण का जिम्मा जिला कार्यकारिणी को सौपा है इस हेतु वे उनके आभारी है तथा जो विश्वास उन पर व्यक्त किया गया है वे हमेशा उस पर खरा उतरेंगे। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा की राजस्थान में उदयपुर जिला सर्वाधिक सदस्यता वाला जिला बना है। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री चंदनमल बागड़ी ने किया। इस अवसर पर 16 उपशाखाओ के अध्यक्ष, मंत्री सहित जिला उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा शंकर जाट, सह संगठन मंत्री शैलेश कोठारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत, जसवंत सिंह पवार ,भेरूलाल तेली एवं पुरुषोत्तम दवे सहित अनेक जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।
