कल्याणपुर : पूलिस व आम जनता में बेहतर समन्वय हेतु पंचायत मुख्यालय पर वीसी का आयोजन ई-मित्र प्लस की कनेक्टीवीटी नहीं होने से असुविधा का सामना करना पडा

कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । स्थानीय कस्बे के पंचायत मुख्यालय पर आज कानुन व्यवस्था को लेकर वीसी का आयोजन किया गया । कार्यकृम की अध्यक्षता थानाधिकारी गणपतसिंह के द्वारा की गई। वीसी के जरिये सुरक्षा सखी पूलिस मित्र ,व्यपार मण्डल के सदस्यगण व गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में वीसी के माध्यम से पूलिस व आमजनता में बेहतर समन्वय को लेकर राज्य सरकार के द्वारा वर्ष 2030 तक राजस्थान को हर क्षेत्र में भारत को सिरमोर बनाने की दिशा में राजस्थान मिशन 2030 का वीसी के जरिये शुभारंभ किया गया। इसी बीच पंचायत मुख्यालय पर ई-मित्र प्लस की मशीन चालु नहीं होने से लेपटॉप पर ग्रामीण वीसी से जुड पाए। ई-मित्र संचालक नरेश चौबीसा का कहना है कि विगत तीन माह से राज नेट की कनेक्टीवीटी नहीं होने से ई-प्लस व आधार का कार्य रूका हुआ है । विभाग को कई बार समस्या के बारे में सूचित किया गया लेकिन कोई सुध नहीं ली गई । व्यवस्था को लेकर थानाधिकारी गणपत सिंह ने भी नाराजगी व्यक्त की। ई-मित्र वीसी में बताया कि प्रदेश की प्रगति को गति देने को व्यक्ति की भागीदारी सुनिशिचित करने हेतू विजन 2030 डॉक्युमेंट की जानकारी प्रदान की गई।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!