मावली थाने में अजय पाल लाम्बा ने ली सीएलजी की बैठक
मावली,ओमप्रकाश सोनी । मावली थाना परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई।
मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक अजय पाल लांबा,अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक कैलाश कुँवर राठौड़, प्रशिक्षु आई पी एस प्रशांत किरण ने की।
पुलिस महानिरीक्षक अजय पाल ने कहा कि अभी कई त्योहार आ रहे इस सभी को सौहार्द से मनाने पर चर्चा की।

ओर कहा कि सभी को मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाकर प्रेम बढ़ाए।सोशल मीडिया गलत मेसेज आने पर आपको पहले थाने पर सूचना देनी है।
सदस्यों से सुझाव ओर पुलिस की कमियों के बारे में भी पूछा जिस पर कुछ सुझाव भी दिए गए।
इस दौरान निर्मल कुमार लोढ़ा, राजेन्द्र कुमार गोखरू,नटवरलाल गुर्जर ,अकील भाई, आतिक हुसैन,गोविन्द यादव,महेश पालीवाल,रमेश जाट,रवि सुथार,सुभाष शोभावत, रूप लाल डाँगी,मोहन जाट रतन लाल डाँगी ग्रामीण सहित पुलिस थाना के छगन लाल,हीरालाल, जगन्नाथ,राकेश,हरिओम मौजूद रहे।
