सलूम्बर में ई-मित्र कियोस्कों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से परामर्श कार्यक्रम आज

सलूम्बर,नितेश पटेल । राजस्थान को देश में अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रदेश सरकार मिशन 2030 के तहत एक करोड़ लोगों से सुझाव ले रही है राजस्थान सरकार के विविध विभागों और संस्थाओं की ओर से प्रदेशभर में हितधारकों के साथ परामर्श कार्यक्रम आयोजित कर सुझाव व सलाह लेकर ष्विजन 2030 डॉक्यूमेंट तैयार किया जाएगा।

सलूम्बर जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा 31 अगस्त 2023 को दोपहर 1 बजे प्रदेश के सभी ई-मित्र कियोस्कों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है,जिसे मुख्य सचिव,राजस्थान सरकार द्वारा भी संबोधित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के सम्बंध में अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्र पाटीदार ने नवीन जिला सलूंबर के सभी ई मित्र संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे इस कार्यक्रम में जिला मुख्यालय व पंचायत समिति मुख्यालय के वी सी रूम,ग्राम पंचायत पर ई मित्र प्लस या स्वयं के ई मित्र पर वेबेक्स लिंक के माध्यम से भागीदारी लेंगे और इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!