बहनों की सुरक्षा – हमारी ज़िम्मेदारी – ज़िला पुलिस अधीक्षक

वी केयर उदयपुर संस्थान ने पुलिस के साथ मनाई राखी

उदयपुर शहर की सभी महिलाओं और बहनों की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी हमारी है। यह बात ज़िला पुलिस अधीक्षक श्री भुवन भूषण ने पुलिस लाइन स्थित राखी पर्व पर आयोजित एक कार्यक्रम में कही। वी केयर उदयपुर संस्थान की बहनों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अफ़सरों को प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी राखी बांधी गई व तोहफ़े में बहनों को हर तरह से सुरक्षा देने का वचन सभी पुलिस कर्मियों ने एक स्वर में दिया।

उस अवसर पर ज़िला पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किए जाने वालों कार्यों के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए। वी केयर उदयपुर से गौरव कुमावत ने कहा कि प्रति वर्ष कि भाँति इस वर्ष भी यह प्रोग्राम इसी मक़सद से आयोजित किया गया कि जो हमारी सुरक्षा में हर पाल तैनात रहते हैं चाहे कोई भी त्योहार हो या उत्सव ऐसे पुलिस कर्मियों को अपने परिवार से दूर एक नये परिवार में सभी त्योहारों को मनाने का सुखद अनुभव प्राप्त हो।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!