ऋषभदेव : उपखंड अधिकारी और तहसीलदार का जैन समाज द्वारा अभिनंदन
ऋषभदेव,शुभम जैन । श्री दिगंबर जैन दसा नरसिंहपुरा संस्थान द्वारा गुरूवार को नव पद स्थापित उपखंड अधिकारी यतींद्र पोरवाल एवं तहसीलदार केसर सिंह चौहान का अभिनंदन किया गया। महामंत्री प्रदीप कुमार जैन ने बताया दोनों अधिकारियों को सेठ राजमल कोठारी ,अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार वालावत, उपाध्यक्ष धनपाल भंवरा, सह मंत्री श हेमंत भंवरा ,वित्त मंत्री बसंती लाल भंवरा ,निर्माण मंत्री नरेन्द्र कुमार किकावत ,धर्म मंत्री मुकेश गांधी सहित कार्यकारिणी के सदस्यों ने पगड़ी पहना कर शाल और दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया ।

महामंत्री प्रदीप कुमार जैन ने अभिनंदन पत्र भेट किया दोनो अधिकारियों ने समाज का आभार व्यक्त किया इस मौके पर कार्यकारणी सदस्य गजेंद्र वाणावत , महावीर प्रसाद गंगावत, चंद्रेश कीकावत , चंद्रप्रकाश दोवडिया , प्राण भानांवत, राकेश वाणावत, अशोक किकावत सहित समाज जन उपस्थित थे ।
