मावली : रक्षाबंधन पर्व को लेकर सजने लगे बाजार,राखियों की लगी दुकाने
मावली,ओमप्रकाश सोनी । रक्षाबंधन को लेकर कस्बे व आसपास के क्षेत्रों के बाजारों में सजने लगी दुकाने।
फतहनगर, पलाना,घासा सहित विभिन्न गांवों के बाजारों मे रंग बिरंगी राखिया नजर आ रही है।
इस बार चायनीज की जगह लोकल बनी राखी को अधिक पसंद कर रहे हैं।
व्यापारियों को इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
मंगलवार को बाजारों में काफी भीड़ रही।जिसमे कपड़े ,मिठाई, राखी के काउंटर पर विशेष भीड़ रही।
इधर गाड़ियों में भी अच्छी भीड़ रही।
