राष्ट्रीय माहिला जागृति मंच की ने देश के नौजवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व

उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की ह्यूमन राइट्स सेल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरभि मेनारिया धींग जी ने बताया कि एकलिंगगढ़ छावनी में देश की रक्षा के लिए तत्पर वीर जवानों को राखी बांधने का सौभाग्य संस्था के पदाधिकारियों को मिला। सभी कार्यकर्ताओं ने देश के नोजवानो को रक्षा सूत्र बांध कर उनकी लम्बी उम्र की कामना की। ज़िला अध्यक्ष मूमल मेनारिया ने बताया की राखी कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय कार्यालय में बैठक रखी गई! जिसमे आगे आने वाले माह का प्रारूप तैयार किया गया। कार्यक्रम संयोजिका निर्मला गर्ग, ज़िला प्रभारी- नंदिनी बख्शी, दिव्या सारस्वत, रंजना मेनारिया, पिंकी शर्मा, दीक्षा भार्गव कार्यक्रम में उपस्थित रही।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!