नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शिविर में योग प्रशिक्षक चौकसी पालीवाल ने कराया योगाभ्यास

उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । विश्वविद्यालय की सामाजिक सरोकारिता की प्रतिबद्धता के मद्देनजर विश्वविद्यालय योग केंद्र के तत्वावधान में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में स्थित विवेकानंद सभागार के प्रांगण में विगत 19 अक्टूबर 2021से चल रहे नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शिविर के 99वें सप्ताह में योग प्रशिक्षक चौकसी पालीवाल द्वारा योगाभ्यास कराया जा रहा है जानकारी देते हुए योग केंद्र समन्वयक डॉ. दीपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि विगत 674दिनों से बिना किसी अवकाश के निरंतर चल रहे इस शिविर में विगत दिनों से योगाभ्यास कर रहे शिविरार्थियों को इस सप्ताह योग प्रशिक्षक चौकसी पालीवाल द्वारा इस पूरे सप्ताह कब्ज, उदर संबंधी विकारो को दूर करने एवं पाचन को मजबूत बनाने के लिए त्रिकोण आसान, वक्रासन जानुशीरासन पवन मुक्तासन समूह की क्रियाएँ, व्याघ्र आसन, भुजंग आसन, धनुरासन का अभ्यास कराया इन विशिष्ट आसनों के साथ-साथ सूक्ष्म व्यायाम, नाडी शोधन, भ्रामरी प्राणायाम तथा योग मुद्रा एवं योग निद्रा का सरल अभ्यास कराया गया है। उल्लेखनीय है कि उक्त शिविर मैं योग अभ्यास करने हेतु किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं है, कोई भी आम इच्छुक व्यक्ति प्रातः 6:00 बजे विश्वविद्यालय परिसर में विवेकानंद सभागार के प्रांगण पहुंचकर योगाभ्यास करने के लिए नि: शुल्क रजिस्ट्रेशन फार्म भर कर सकता है, योगाभ्यास हेतु योग मेट भी योग केंद्र के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!