ऐतिहासिक कावड़ यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद व्यवस्था करने वाले शिवभक्त का मेनार ग्रामीणों ने शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान

बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । श्रावण मास के अंतिम रविवार को मेहतागढ़ मेनार से राणेरा महादेवजी, नान्दोली खुर्द तक गौ रक्षार्थ व विश्व कल्याण के लिए कावड़ यात्रा संघ मेनार व विहिप, बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में सर्व हिन्दू समाज द्वारा ऐतिहासिक विशाल कावड़ यात्रा निकाली गयी, जिसमें रास्ते में श्रद्धालुओं ने स्वागत, सत्कार के लिए पलक पांवड़े बिछा दिए, जिस पर स्वागत कर्ताओं हेतु सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें इस आयोजन में महाप्रसाद की व्यवस्था करने वाले मोहनलाल, लक्ष्मीलाल मेनारिया, रोहिड़ा का मेनार ग्रामवासियों ने ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसराज मेहता के हाथों तिलक, उपरणा व शॉल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया गया।

साथ ही विधायक वल्लभनगर प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत, भाजपा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला, प. स. वल्लभनगर प्रधान देवीलाल नंगारची, ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसराज मेहता, कोषाध्यक्ष बद्रीलाल मेनारिया, कालूलाल ठाकरोत, मेनार समिति ग्रामीण, रुद्राक्ष होटल मेनार, दिव्य रुद्राक्ष उज्जैन, श्री अम्बे फिलिंग स्टेशन मेनार, न्यू गीतांजलि होटल मेनार, समस्त ग्रामवासी वाना, वासुदेव मिल्क भंडार वाना, महालक्ष्मी होटल वाना, सागर होटल वाना, पंडित होटल वाना, श्रीराम होटल बासड़ा कीर की चौकी, जगदीश मेनारिया कीर की चौकी, ग्राम पंचायत ढूंढिया सरपंच माधूलाल डांगी व समस्त ग्रामवासी ढूंढिया, दयाल लुणावत, पुरुषोत्तम मेनारिया व गवारड़ी ग्रामीण, रोहिड़ा ग्रामीणों की ओर से अल्पाहार, जल व पुष्पवर्षा कर कावड़ियों का स्वागत, सत्कार किया। वही रेडियंट स्कूल खरसान, वेदप्रिया स्कूल भटेवर, राणा प्रताप स्कूल भींडर, पुर्वांचल पब्लिक स्कूल वाना की ओर से वाहन व्यवस्था व पुलिस प्रशासन खेरोदा, वल्लभनगर, भींडर व एसआरएम ग्रुप की ओर से गार्ड की व्यवस्था, हाइवे ऑथोरिटी की ओर से हाइवे एम्बुलेंस, सम्पूर्ण वाहन व काँवड़ यात्रा की ट्रैफिक कन्ट्रोल की व्यवस्था के लिए कावड़ यात्रा संघ मेनार व विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की ओर से सभी स्वागतकर्ताओं का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!