राष्ट्रीय खिलाड़ियों का हुआ गृह जिले में सम्मान
जैसलमेर के दयाल राजपूत छात्रावास में आयोजित राजपूत प्रतिभा सम्मान समारोह में महारावल चैतन्य राज सिंह द्वारा क्षेत्र के राष्ट्रीय खिलाड़ी राजू सिंह भाटी सत्याया व विक्रम सिंह चौक को महारावल ब्रजराज सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया गया इस मौके पर नगर परिषद जैसलमेर के अध्यक्ष हरि बल्लभ कला पूर्व विधायक सांग सिंह भाटी व समाज के अन्य वरिष्ठ गंज मौजूद रहे। समस्त पदाधिकारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी वह क्षेत्र व जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गर्व से ऊंचा करने की बधाई दी
