शिवजी के किया रुद्राभिषेक
मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के धूनी माता शक्ति पीठ स्थित धुनेश्वर महादेव मन्दिर पर शिव रुद्राभिषेक सम्पूर्ण सावन मास का अंतिम सोमवार होने पर आयोजित प्रसादी एवं सम्मान समारोह रखा गया। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी में नवनियुक्त पदाधिकारीयों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उदयपुर सीमेंट में वर्क्स लिमिटेड के निदेशक नवीन कुमार शर्मा महाप्रबंधक शशिकांत कुमार का उल्लेखनीय वेतन समझौता करने पर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मावली नगर पालिका बनाओ संघर्ष समिति के वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश राज श्रीमाली राज्य मंत्री ने की मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं प्रधान पुष्कर लाल डांगी विशिष्ट अतिथि पीसीसी सदस्य सुरेश सुथार एवं गोवर्धन सिंह चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष मावली राजेंद्र गोखरू सहित कई कांग्रेस के कार्यकता मौजूद रहे।
