प्री डीएलएड परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । प्री डीएलएड परीक्षा 2023 राजस्थान बीकानेर द्वारा आयोजित परीक्षा में केन्द्र राउमावि कल्याणपुर के प्रधानाचार्य्य किशनलाल मीणा ने बताया कि केन्द्र में पंजीकृत परीक्षार्थीयो की संख्या 264 थी जिसमें से 249 परीक्षार्थी उपस्थत व 15 अनुपस्थित रहे। वही रा.उ. मा.वि टोकर के प्रधानाचार्य किशन मीणा ने बताया कि केन्द्र में पंजीकृत परीक्षार्थीयो की संख्या 240 थी जिसमें 223 परीक्षार्थी उपर्थित रहे। वही रा.उ.मा.वि ढेलाणा में प्रधानाचार्य लक्ष्मणलाल अहारी ने बताया कि कुल 264 परीक्षार्थीयो का पंजीयन था जिसमें से 247 परीक्षार्थीयो ने परीक्षा दी व 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के तीनो केन्द्रो पर शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न हुई। व साथ ही थाना सर्कल के सिपाही ने यातायात व्यवस्था को सूचारू किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!