मावली सेन्ट थॉमस जूनियर स्कूल में बच्चो ने मनाया रक्षाबंधन का त्योहार
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के सेन्ट थॉमस जूनियर स्कूल में आज बच्चो ने रक्षाबंधन का त्योहार बड़ा ही हर्षोल्लास के साथ मनाया।प्रधानाचार्य रिंकु आमेटा ने बताया कि बच्चो ने थाली सजा कर भाईयो के माथे पर तिलक लगाया मुँह मीठा करा कर राखी बांध आरती उतार कलाईयों पर रंग बिरंगी राखियां बांधी। इस पर लड़को ने उपहार दिए। इस दौरान स्कूल डायरेक्टर ओम प्रकाश स्वर्णकार, सुधा स्वर्णकार, रुखसार बानू, रेखा जाट,सीमा चौहान, रजिया बानू, रेखा गर्ग, नेहा जाट,कृतिका चौहान, नेहा गर्ग,कविता आदि स्टाफ मौजूद रहा।
