ऋषभदेव में ऑनलाइन फ्रॉड का मामला दर्ज
ऋषभदेव । स्थानीय थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ऑनलाइन फ्रॉड करने का मामला दर्ज करवाया है । जानकारी के अनुसार ऋषभदेव निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया है की 20 अगस्त को शाम 6.30 बजे से 7 बजे के बीच उसके साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुआ और उसके खाते से तीन बार अलग अलग राशि में कुल 95500 रुपए कट गए । रिपोर्ट में बताया कि उसने तुरंत ही बैंक में पेमेंट स्टॉप करने के लिए ऑनलाइन शिकायत कर दी थी परंतु बैंक द्वारा पेमेंट स्टॉप नही किया गया ।
