नर्सेज की महारैली जयपुर में हजारों की तादाद में सम्मिलित हुए नर्सेज
उदयपुर । राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति की प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत 25अगस्त को जयपुर में महारैली निकाली गई। सम्भागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि उदयपुर से शहर जिलाध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष व ग्रामीण जिलाध्यक्ष कुंदन मेनारिया के नेतृत्व महारैली में सम्मिलित हुए।पुरे राजस्थान के गांव गांव ढाणी ढाणी से नर्सेज सम्मिलित हुए। नर्सेज विगत 18जुलाई से लगातार धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया है। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत आमेटा व संरक्षक रमेश मीणा ने बताया कि नर्सेज की वेतन विसंगति, समय पर डीपीसी करने, सिनियर नर्सिंग आंफिसर व राजपत्रित अधिकारी का दर्जा दिया , ठेका प्रथा बंद की जाए, नर्सिंग स्टूडेंट्स का स्टाइपेंड बढ़ाया जाए, नर्सिंग ट्यूटर का पदनाम परिवर्तन किया जाएं, जयपुर में नर्सेज का निदेशालय खोला जाए जैसे 11सुत्रीय मांग पत्र को लेकर राजस्थान की नर्सेज आंदोलन कर रही हैं ।
