ऋषभदेव : बापू बाजार व्यापार मंडल की कार्यकारणी का गठन, तलाटी अध्यक्ष,गणपतोत महामंत्री नियुक्त
ऋषभदेव,शुभम जैन । स्थानीय बापू बाजार मंडल की कार्यकारणी के चुनाव शुक्रवार को सर्वसहमति से संपन्न हुए । कार्यकारणी में संरक्षक पद पर जयप्रकाश वाणावत, ऋषभ दलावत, अध्यक्ष पद पर ललित तलाटी,उपाध्यक्ष पद पर सुनील किकावत,महामंत्री पद पर अविनाश गणपतोत, सहमंत्री पद पर शांतिलाल भोई,संगठन मंत्री पद पर नरेन्द्र पटेल,कोषाध्यक्ष पद पर नरेश कलाल,मिडिया प्रभारी पद पर नितेश किकावत निर्वाचित हुए ।
