कल्याणपुर : स्कूली छात्रा के साथ हुई छेडछाड, मामला हुआ दर्ज
कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । कल्याणपुर क्षेत्र के रजोल गांव के पारगीफला की युवती के साथ छेडछाड का मामला हआ दर्ज । थानाधिकारी ने बताया कि प्रार्थी बसु देवी मीणा ने अपनी पुत्री के साथ हुई छेडछाड का मामला आज थाने मे दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि युवती कक्षा 12 वी की छात्रा । वह ट्युशन अध्ययन करने नित्य कल्याणपुर अती जाती रहती है। घटना के दिन भी वह उसी तरह सांय 5:00 बजे ट्युशन से घर की ओर अकेली पैदल लौट रही थी कि भागलफला नदी पुलिया के पास बिच्छीवाडा के युवक द्वारा छेडछाड की गई वह जैसे तैसे युवक से अपना पीछा छुडाने की कोशिश करती रही व चिल्लाती रही । ग्रामीणो को आता देख युवक वहां से भाग निकला। पूलिस मामले को लेकर अनुसंधान में जुटी है।
