कल्याणपुर : महात्मा गाधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पीपलाभाटडा का उद्घाटन

कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । विधायक डाक्टर दयाराम परमार ने कहा कि जन जाति क्षेत्र से प्रशासनिक अधिकारी बनाने के लिए अंग्रेजी माध्यम विषय का होना आवश्यक है। डाक्टर परमार आज उपखण्ड सेमारी के राजकीय महात्मा गॉधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ग्राम पंचायत टोकर का उद्घाटन करने के बाद आयोज्ित समारोह में मुख्य अतिथि के पद से समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा के आर्थिक दृष्टि से कमजोर व्यक्तियों के छात्राओं, छात्रों अच्छी नौकरी मिले, इसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में महात्मा गाँधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर विधान सभा क्षेत्र खेरवाडा में 13 महात्मा गाँधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय खोले गये । ग्रामीणों से आग्रह किया कि अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय में प्रवेश दिला कर अच्छी शिक्षा दिलवाये। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक डाक्टर दयाराम परमार, अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव के अध्यक्ष रुपलाल मीणा, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य विजय राम कलासुआ, देहात जिला कांग्रेस कमेटी उदयपुर के उपाध्यक्ष वासुदेव परमार, मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र मीणा, थे । समारोह में बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत एवं सामुहिक नृत्य प्रस्तुत किए समारोह को अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कालू लाल मीणा, देहात जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वासुदेव परमार, राजेन्द्र मीणा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा प्रवतक्ता गणेश मीणा, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कालुलाल मीणा,उप सरपंच ललित पण्डया, सरपंच शंकर लाल मीणा, गोविन्द रेबारी, ओकात रेबारी, खेमराज मीणा , नारायण ढाणी के मुख्या सहित बडी: संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। संचालन दलीचन्द, सुरजमल ने किया। अन्त में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव के अध्यक्ष रुपलाल मीणा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!