कानोड़ में गुजरात के विधायक पीसी बरांडा ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ किया चुनावी मंथन:-

कानोड़ । गुजरात से वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आए विधायक पीसी बरांडा ने कानोड़ मण्डल के भाजपा पदाधिकारियों के साथ चुनावी मंथन किया। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर के मार्गदर्शन प्रदान किया। इस बैठक में भाजपा कानोड़ मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष व महिला मोर्चा, पूर्व जनप्रतिनिधि के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया। गुजरात से आए विधायक बरांडा ने वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाने के लिए अभियान शुरू किया। इस दौरान विधायक बरांडा के समक्ष सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में कमल खिलाने का संकल्प लिया। इस दौरान वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनावी कार्य योजनाओं व संगठन की मजबूती को लेकर के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। गुजरात के विधायक ने वल्लभनगर क्षेत्र में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अभी से तैयारियो में जुट जाने का आव्हान किया। इस अवसर पर कानोड़ मंडल से भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, महिला मोर्चा, पूर्व जनप्रतिनिधि के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ता ऑन ने भाग लेकर भाजपा को जीताने का संकल्प लिया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!