कानोड़, लूणदा, मोतिदा व अमरपुरा जागीर की 466 मातृशक्तियों ने महाकाल धाम व पशुपतिनाथ के किए अद्भुद दर्शन
महाकाल व पशुपतिनाथ के दर्शन को लेकर महिलाओं में उमड़ा आस्था का सैलाब, झाला का प्रकट किया आभार
उदयपुर । वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला के संकल्प व अनूठी पहल से विधानसभा क्षेत्र की वरिष्ठ मातृशक्तियों को निःशुल्क देव-दर्शन करवाए जारहे है। सावन मास में विधानसभा क्षेत्र के कानोड़ नगरपालिका, लूणदा, मोतिदा व अमरपुरा जागीर पंचायत से वरिष्ठ मातृशक्ति उत्साह के साथ महाकाल एवं पशुपतिनाथ भगवान के द्वार पहुंची। प्रभारी झाला द्वारा करवाई जारही नि:शुल्क तीर्थयात्रा में कानोड़ नगरपालिका, लूणदा, मोतिदा व अमरपुरा जागीर पंचायत 466 वरिष्ठ महिलाओ ने अटूट श्रद्धाभाव के साथ महाकाल धाम एवं पशुपतिनाथ भगवान के दर्शनो का शौभाग्य प्राप्त किया। प्रभारी हिम्मत सिंह झाला द्वारा वरिष्ठ मातृ शक्तियों के दर्शन से लेकर खाने-पीने व ठहरने के लिए संपूर्ण व्यवस्था करवाई गई। इस दौरान वरिष्ठ महिलाओं द्वारा भजनों पर नाचते गाते हुए महाकालेश्वर एवं पशुपतिनाथ भगवान के दर्शन करके क्षेत्र में खुशहाली के लिए कामनाए की गई। तीर्थयात्रा को लेकर के अभी तक 25877 वरिष्ठ महिलाओं ने देव-दर्शन कर लिए हैं।
मेनार, भटेवर, धमानिया, अडिन्दा, मोड़ी, खरसान से 411 वरिष्ठ महिलाए दर्शन के लिए हुई रवाना
वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की मेनार, भटेवर, धमानिया, अडिन्दा, मोड़ी, खरसान से बड़ी तादाद में महिलाओं को देव-दर्शन के लिए रवाना किया गया। मेनार, भटेवर, धमानिया, अडिन्दा, मोड़ी, खरसान से 411 वरिष्ठ मातृशक्ति 7 बसों में सवार होकर गुरुवार देर शाम को महाकाल धाम एवं पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए निःशुल्क यात्रा पर रवाना हुई। इस दौरान समाजसेवी रतन सिंह झाला, गुजरात के विधायक पीसी बरांडा, चुनाव प्रभारी करण सिंह राव, यात्रा संयोजक भगवती लाल मेनारिया, ओंकार लाल वालिया, जिला ओबीसी महामंत्री लालू राम गाडरी, विधानसभा संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा, मेनार मंडल अध्यक्ष विजय लाल मेनारिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मेनारिया, पंचायत समिति सदस्य रतन सिंह राठौड़, भरत कुमार व्यास, हमेर सिंह सिसोदिया, भंवर सिंह चुंडावत, प्रतिनिधि पुरुषोत्तम मेनारिया, मेनार वार्डपंच प्रेम मेनारिया उपप्रधान रोशन मेहता के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने बसों की पूजा-अर्चना करके सभी महिलाओं को निःशुल्क तीर्थयात्रा पर रवाना किया। नि:शुल्क देव-दर्शन तीर्थ यात्रा का 68 वां चरण पूरा हो गया है। वही 69 वें चरण में मेनार, भटेवर, धमानिया, अडिन्दा, मोड़ी, खरसान से 411 वरिष्ठ मातृशक्ति महाकाल व पशुपतिनाथ भगवान के दर्शन के लिए रवाना हुई। क्षेत्र की सभी वरिष्ठ मातृ शक्तियों ने तीर्थयात्रा को राजनीतिक भेदभाव से परे मानते हुए अपना अपार समर्थन दिया है।
