अभावों में भी खेलों से जुड़ी महिलाओं की मैं प्रशंसा करता हूं – विधायक डॉ. परमार

ब्लॉक स्तरीय राजीव गाँधी ग्रामीण ओलंपिक का भव्य समापन,रस्सा कशी महिला मे नला पिपला विजेता

ऋषभदेव,शुभम जैन । मंगलवार को राजीव गाँधी ग्रामीण ओलंपिक का भव्य समापन कार्यक्रम हुआ। अंतिम दिन कागदर भाटिया और नला पिपला के बीच रस्सा कशी का फाइनल मैच हुआ जिसमे नला पिपला विजेता रही l समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री एवं विधायक डॉ दयाराम परमार ने कहा की इन प्रतियोगिता में मैं महिलाओं के साहस की प्रशंसा की। डॉ. परमार ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए ऋषभदेव में बड़े खेल मैदान की जमीन देखने की बात करते हुए सरकार की ओर से सहयोग की बात कही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान केशर देवी, विशिष्ट अतिथि विकास अधिकारी हरिराम मेघवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपलाल मीणा, नगरपालिका ऋषभदेव चेयरमैन मनीष मीणा, RSWM के प्रबंधक एम एस मणि, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य जय प्रकाश वानावत, पूर्व शिक्षा उप निदेशक भूपेंद्र वालावत, पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रकाश भानावत सहित कई अतिथि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रधान निर्णायक रतनलाल कलाल ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम मे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सतीश चंद्र जैन ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद दिया। साथ ही सभी को सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।

वरिष्ट शारीरिक शिक्षक दिलीप भाणावत एवं यशोधर दोवडिया का सम्मान किया गया। अतिथियों ने सभी वर्ग के विजेता खिलाड़ियों को परितोषिक प्रदान किये। कार्यक्रम की अध्यक्ष केशर देवी ने इस सफल आयोजन के पूरी टीम को बधाई दी और हारने वाले खिलाड़ियों को निराश नहीं होने के लिये कहा। अन्त में धन्यवाद सतीश गांधी सीबीईओ प्रथम ने दिया कार्यक्रम का संचालन आनंद मेहता, फतहलाल डामोर और श्वेता जैन ने किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!