ऋषभदेव : कचरा प्रबंधन को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

ऋषभदेव,शुभम जैन । नगरपालिका ऋषभदेव में कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण को लेकर पाटुना चौक में नुक्कड़ नाटक शो का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में नागरिकों को सुखा व गिला कचरा अलग अलग फेंकने एवं रोड पर कचरा नहीं फेंकने को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक हेरंब जोशी ने की । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जैन समाज अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन, नरेन्द्र भण्डारी, राजमल कोठारी, धुलेव विकास कमेटी अध्यक्ष अशोक कुमार जैन , सचिव दशरथ कुमार मीणा,सुषमा जैन एवं सेवा मन्दिर से नारायण लाल जोशी , धुलाराम गमेती, कैलाश मेघवाल , उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन मांगीलाल कसोटा सेवा मन्दिर द्वारा किया गया ।

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!