निशुल्क दवा योजना के कार्मिकों ने किया सलूंबर सीएमएचओ का अभिनंदन
सराड़ी,हितेश कुमार जोगी । मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना सलूंबर जिले के कार्मिकों ने सलूंबर में नव नियुक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जगदीश प्रसाद बुनकर का अभिनंदन किया। साथ ही सलूंबर वीरांगना एवं गौरव हाड़ा रानी की तस्वीर भेंट की। स्वागत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना संघ के सलूंबर अध्यक्ष हरीश दमावत, हरीश शर्मा, मुकेश कलाल, हर्षित जोशी, लालूराम, नरेश सेवक, राजेश बस्सी, बसंत मेघवाल, प्रकाश मेघवाल, निशा, इंदु, प्रकाश उपस्थित रहे।
