गुजरात से वल्लभनगर क्षेत्र के दौरे पर आए विधायक पी . सी बरांडा ने पांडु माताजी के मंदिर पर भाजपा पदाधिकारियों की ली बैठक
वल्लभनगर । गुजरात से वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आए विधायक पीसी बरंडा ने पांडु माताजी के मंदिर पर भाजपा मेनार मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शक्ति केंद्र प्रभारी व महिला मोर्चा की बैठक लेकर के आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। दरअसल गुजरात से आए विधायक ने वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाने के लिए अभियान शुरू किया गया। इस दौरान वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनावी कार्य योजनाओं व संगठन की मजबूती को लेकर के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। गुजरात के विधायक ने वल्लभनगर क्षेत्र में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू करने के बारे में आव्हान किया। इस अवसर पर विधानसभा चुनाव प्रभारी करण सिंह राव, विधानसभा संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा, वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला, मेनार मंडल अध्यक्ष विजय लाल मेनारिया, मंडल महामंत्री सत्येंद्र सिंह झाला, प्रेम सिंह सारंगदेवोत, कालू लाल मीणा, पंचायत समिति सदस्य हमेर सिंह सिसोदिया, भंवर सिंह चुंडावत, बाबूलाल डांगी, लक्ष्मी लाल डांगी, रतन सिंह राठौड़, उप प्रधान रोशन मेहता, सरपंच प्रतिनिधि कालूलाल मीणा, पूर्व सरपंच चंपालाल शर्मा, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि गोविंद सरगरा एवं मंडल के सभी पदाधिकारी, मोर्चा के सभी अध्यक्ष के साथ सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
