विद्यालय छात्र संसद का गठन

शनिवार को अपोलो इंटरनेशनल स्कूल भुवाली में छात्र संसद के अध्यक्ष का चुनाव करवाया गया। जिसमें सुश्री कविन डामोर कक्षा 9th को अध्यक्ष एवं तनिष्क मोलात को उपाध्यक्ष पद पर विजय घोषित किया गया। अनुशासन मंत्री रीवा पटेल और तन्वी ननोमा, सांस्कृतिक मंत्री पूर्णश्री भगोरा, क्रीड़ा मंत्री हैप्पी कलाल मनोनित किए गए।मतदान में कक्षा 1 से 9 तक विधार्थियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य राकेश मेहता ने बताया की चुनाव प्रभारी नीरज सिंह एवं प्रफुल नायक एवं परिवक्षक सुरेश सालवी, यामिनी व्यास और अर्चिता व्यास द्वारा चुनाव संपन्न करवाया गया। विद्यालय के चेयरमैन भूपेंद्र कुमार जैन और निदेशक गौरव जैन ने छात्रों को बधाई दी और लोकतंत्र की महत्ता के बारे में बताते हुए मजबूत एवं निष्पक्ष चुनाव के बारे में छात्रों को अवगत करवाया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!