ऋषभदेव : नव नियुक्त उपखण्ड अधिकारी पोरवाल ने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिताओं का निरीक्षण किया
ऋषभदेव,शुभम जैन । राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन उपखण्ड अधिकारी यतीन्द्र पोरवाल कार्य ग्रहण करते ही विभिन्न कोर्ट में पहुंचकर खेलो का निरीक्षण किया और प्रतिभागियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही संपादित हो रही प्रतियोगिताओं की सराहना की। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सतीश चन्द्र जैन ने बताया की प्रतियोगिता में नियमानुसार सभी उम्र के प्रतिभागी भाग ले रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के प्रति रूचि अपने चरम पर है। विभाग के नियमानुसार एवं निर्देशानुसार प्रतियोगिताओं का संचालन किया जा रहा है। तीसरे दिन के खेलों में वॉलीबॉल पुरुष में ढेलाना, निचला मांडवा, परेडा, श्यामपुरा, नला पिपला, सागवाड़ा, भुधर, गुमानपुरा, मसारो की ओबरी विजेता रहे। कबड्डी पुरुष में सोमावत, कागदर भाटिया, मसारों की ओबरी, गरनाला, कागदर भाटिया, पीपली बी, पादेडी, जलपका विजेता रहे। टेनिस बॉल क्रिकेट में घोड़ी, मसाराे की ओबरी, चिकला, कोजावाडा, कागदर भाटिया, मांडवा फला विजेता रहे। शूटिंग बॉल पुरुष में निचला मांडवा, भूधर, मसारों की ओबरी विजेता रहे। फुटबाल पुरुष में जलपका ओर श्यामपुरा विजेता रहे। कबड्डी महिला में कल्याणपुर, कोजावाड़ा, मसारो की ओबरी, घोड़ी, कटेव और सोमावत विजेता रहे। खो खो महिला में नला पिपला, कानूवाड़ा, भूधर, भरदा, मसारो की ओबरी और मांडवा फला विजेता रहे। रस्सा कशी में पादेड़ी, चिकला, नला पिपला, घोड़ी, कागदर भाटिया, भूधर और सोमावत विजेता रहे। फुटबॉल महिला फाइनल मैच में कागदर भाटिया विजेता रहे। वॉलीबॉल महिला में परेड़ा और घोड़ी विजेता रहे। टेनिस बॉल क्रिकेट महिला/पुरुष में नला पिपला, श्यामपुरा, कानूवाड़ा, निचला मांडवा, भरदा विजेता रहे। सभी खेलने वाले प्रतिभागियों के लिए प्रतिदिन भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
