खो-खो महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला मोतीदा व बड़गांव के बीच होगा ।
बांसडा,कन्हैया लाल मेनारिया । खेल गाँव अमरपुरा खालसा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित भींडर ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता में फुटबॉल महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर भोपाखेड़ा टीम विजेता रही व द्वितीय वाना टीम रही । फुटबॉल पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर विजेता टीम बरोडिया व द्वितीय सारंग पूरा कोनोड टीम रही । टेनिस क्रिकेट महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर विजेता चारगदिया व द्वितीय आकोला टीम रही । खो-खो महिला वर्ग का आज फाइनल मुकाबला मोतीदा व बड़गांव के बीच होगा ।
