जांच: कायाकल्प टीम ने जांच की अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं

रिर्पोट : हितेश कुमार जोगी

उपखंड क्षेत्र के आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेरिया में शुक्रवार को जिले की कायाकल्प टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। अधिकांश व्यवस्थाओं पर टीम ने संतोष जताया। हालांकि कुछेक कमियों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें शीघ्रता शीघ्र सही किये जाने का भी निर्देश दिया। अस्पताल का पहली बार कायाकल्प योजना के तहत सर्वेक्षण किया गया है। कायाकल्प योजना केंद्र सरकार की ओर से संचालित है। योजना के तहत अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया जाता है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं वाले अस्पताल को पुरस्कार दिया जाता है। इसी को लेकर डॉ. राजेन्द्र जाट ने सेरिया आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेरिया का निरीक्षण किया। टीम ने सबसे पहले अस्पताल में केंद्र की ओर से संचालित स्वास्थ्य योजना के बारे में जानकारी ली। साथ ही कितने मरीज योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं, इसकी भी जानकारी ली। इसके बाद अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं से संबंधी सूचना जुटाई और दस्तावेज भी देखे। साथ ही ओपीडी, वार्ड, लेबर रूम, पैथोलॉजी लैब, आइसीयू वार्ड, आक्सीजन जेनरेशन प्लांट आदि सहित सेवाएं भी देखी। टीम ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली हैं। कार्यक्रम में डॉ लविश लड़ोती, एलटी तारा, सेरिया एलचवी मेर्सी कुट्टी, एएनएम शेलबाला वैष्णव, हरीश दमावत एवं चिकित्सालय का स्टॉफ मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!