तिलकायत श्री की आज्ञा से सरकारी विद्यालयों एवं खमनोर में हो रहे राजीव गांधी ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को वितरित किया छप्पन भोग का महाप्रसाद

नाथद्वारा रिपोर्टर नरेन्द्र पालीवाल

पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली के तिलकायत श्री गो.ति.श्री 108 श्री राकेश जी (श्री इंद्र दमन जी) महाराज श्री की आज्ञा एवं गो.ची.105 श्री विशाल जी (श्री भूपेश कुमार जी) बावा श्री की प्रेरणा से अधिक मास के अवसर पर दि.16/08/2023 बुधवार को हुए श्रीजी प्रभु के छप्पन भोग के मनोरथ का महाप्रसाद दि.17/08/2023 गुरुवार को खमनोर ब्लॉक के सरकारी विद्यालयों एवं मलीदा में चल रहे राजीव गांधी ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता, जिनमें रा उ प्रा वि डिंगेला, रा उ मा वि निचली ओडन, रा प्रा वि निचली ओडन, रा प्रा वि नाडा भील बस्ती,बागोल, रा प्रा वि तलाया, रा प्रा वि परावल, रा उ मा वि टाटोल के लगभग 1200 छात्र छात्राओं को श्रीजी प्रभु के छप्पन भोग का महाप्रसाद वितरित किया गया। महाप्रसाद का वितररण मंदिर मंडल के सदस्य समीर भाई चोधरी, वैष्णव अंजन शाह एवम् मन्दिर के सेवक गण जिनमें मंदिर के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, ,मिडिया प्रभारी गिरीश व्यास,हर्ष सनाढ्य,लखन गुर्जर,अर्पित, विरेंद्र गुर्जर,वेदांत गुर्जर, घनश्याम आदि सभी सेवकों द्वारा विद्यालयों में जाकर वितरण किया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!